Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : खास महल में लोको क्रॉसिंग के पास अवैध दुकानों पर चला रेल प्रशासन का बुलडोजर, 15 दुकानें जमींदोज+ वीडियो

जमशेदपुर : खास महल में लोको क्रॉसिंग के पास अवैध दुकानों पर चला रेल प्रशासन का बुलडोजर, 15 दुकानें जमींदोज+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: परसुडीह के खासमहल मे लोको क्रासिंग के पास में रेल की जमीन पर बनी 15 दुकानों पर रेल प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया है। रेल प्रशासन ने शनिवार को यह कार्रवाई की और बुलडोजर लगाकर वहां बनी 15 अवैध दुकानें तोड़ दी हैं। रेल प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट ने इन दुकानों को तोड़ने का आदेश दिया था। इसके बाद कार्रवाई हुई है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान तैनात फोर्स।

एक दुकान एक स्थानीय युवक से खरीदने वाले अतीक उर रहमान ने बताया कि उनकी बेटी दामाद विदेश में रहते हैं। इलाके के ही रहने वाले चंचल श्रीवास्तव ने उनको कागजात दिखाया कि रेलवे से जमीन आवंटित हुई है। इस पर उन्होंने दुकान बनाई है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान लोगों ने बाहर रखे अपने सामान।

यह दुकान खरीद लीजिए। इस पर ₹4 लाख 50 हजार रुपए में अतीक उर रहमान के बेटी दामाद ने दुकान खरीद ली थी। यह दुकान भी तोड़ दी गई है। अतीक उर रहमान ने प्रशासन से मांग की है कि वह चंचल श्रीवास्तव से उनका पैसा दिलाया और चंचल श्रीवास्तव पर कार्यवाही करे। आरपीएफ के एक दरोगा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। रेल प्रशासन चंचल श्रीवास्तव पर कार्यवाही करेगा।

रेलवे के अधिकारी।

इस संबंध में आला अधिकारी के आदेश पर कार्रवाई होगी। दुकान टूट जाने से दुकानदार मायूस है। दुकानदारों का कहना है कि चंचल श्रीवास्तव ने दुकानें उनको बना कर दी थीं और उन लोगों से किराया भी वसूलता था।

आरपीएफ के दरोगा।

मगर रेलवे को किराया नहीं देता था। यह जमीन चंचल श्रीवास्तव के पिता छेदीलाल श्रीवास्तव के नाम पर आवंटित हुई थी। छेदीलाल श्रीवास्तव की मौत के बाद चंचल ने इस पर कब्जा कर लिया था।

अपनी बात रखते अतीकुर्हमान।
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply