Home > Jamshedpur > Jamshedpur: गोविंदपुर बारीगोड़ा रेलवे ओवर ब्रिज समेत दो अंडर ब्रिज व एक सबवे निर्माण को रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, 26 फरवरी को पीएम करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

Jamshedpur: गोविंदपुर बारीगोड़ा रेलवे ओवर ब्रिज समेत दो अंडर ब्रिज व एक सबवे निर्माण को रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, 26 फरवरी को पीएम करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

जमशेदपुर : बारीगोड़ा गोविंदपुर रेलवे ओवर ब्रिज, सलगाझड़ी के पास रेलवे अंडर ब्रिज, टाटा बादाम पहाड़ रेलवे लाइन पर हल्दी पोखर से आगे रेलवे अंडर ब्रिज और खड़गपुर डिवीजन में गालूडीह और राखा माइन्स के बीच सबवे निर्माण को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इन सभी परियोजनाओं का 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आनलाइन शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी सांसद विद्युत वरण महतो ने दी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति दिलाने के लिए उन्होंने काफी भाग दौड़ की। कई बार रेल मंत्री से मिले। अब जाकर इन योजनाओं को स्वीकृति मिली है। सांसद ने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन की सूची में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन का नाम छूट गया था। लेकिन, उन्होंने रेल मंत्री से विशेष तौर से आग्रह किया और उसके बाद टाटानगर रेलवे स्टेशन को अमृत रेलवे स्टेशन की सूची में शामिल किया गया। इसका शिलान्यास भी 26 फरवरी को ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोविंदपुर और बारीगोड़ा के बीच ओवर ब्रिज बन जाने से लोगों को काफी आसानी हो जाएगी। आवागमन में होने वाली दिक्कत दूर हो जाएगी। बारीगोड़ा, राहरगोड़ा, गोविंदपुर आदि गांवों की एक बड़ी आबादी को परिवहन की समस्या से निजात मिलेगी।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply