Home > Jamshedpur > मानगो में राबिया एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने गरीबों में बांटे कंबल

मानगो में राबिया एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने गरीबों में बांटे कंबल

जमशेदपुर: मानगो में राबिया एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने सोमवार को कंबल का वितरण किया। कंबल का वितरण गरीबों के बीच किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राबिया एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष समाजसेवी जावेद अख्तर खान, आजाद नगर थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह, टाटानगर जीआरपी थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खान और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड डॉक्टर जमील असगर थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर नागालैंड से आई दुर्गा शर्मा और मिराकी संस्था की सेक्रेटरी रीता पात्रो भी मौजूद थीं। मुख्य अतिथियों ने संस्था के अध्यक्ष जावेद अख्तर खान द्वारा कंबल वितरित करने के काम की काफी सराहना की और कहा कि वह हर साल कंबल वितरण करते हैं। जरूरतमंद कंबल पाकर बहुत खुश हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सैयद आसिफ अख्तर, अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी, नाजिर खान, आजाद नगर थाना शांति समिति के सदस्य व मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में करीम सिटी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन के साजिद अख्तर और ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की महिला विंग की भी सराहनीय भूमिका रही। ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की महिला विंग ने उन जरूरतमंदों को चिन्हित किया, जिन्हें कंबल की सख्त जरूरत थी। इसमें शमशाद बेगम और बिलकीस का बड़ा योगदान रहा।
You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply