Home > Crime > कोवाली पुलिस ने बड़े बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, चोरी की 67 मोटरसाइकिलें बरामद

कोवाली पुलिस ने बड़े बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, चोरी की 67 मोटरसाइकिलें बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कोवाली पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी की 67 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यही नहीं, पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल भी बरामद किए हैं।

बरामद चोरी की बाइकें देखते एसपी प्रभात कुमार

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें बर्मामाइंस के भक्ति नगर का रहने वाला विकास पात्रो उर्फ बिक्कू है। विकास पात्रो मूल रूप से कोवाली थाना क्षेत्र के हेदलडीह का रहने वाला है।

गिरफ्तारी की जानकारी देते एसएसपी प्रभात कुमार

इसी तरह कोवाली थाना क्षेत्र के रसुनचोपा का हरे कृष्णा गोप, यहीं का मोकरो हांसदा, साकची के मुसाबनी के बदिया टोला का शेख अजहरुद्दीन और मुसाबनी के ही सिदलाडेरा के अकरम खान को गिरफ्तार किया गया है। कोवाली थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि कोवाली से 24 जुलाई को ढेमांग बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी।

पकड़े गए अपराधी

पुलिस इस घटना के खुलासे में जुटी हुई थी। चोरी की यह मोटरसाइकिल विकास पात्रो ने चुराई थी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने विकास पात्रो को धर दबोचा और उससे पूछताछ की। तो उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। कुल 67 मोटरसाइकिल बरामद की गई। विकास पात्रो ने पूछताछ में अपने सभी साथियों के नाम बताए और इसके बाद पुलिस ने सभी को धर दबोचा।

पकड़ी गई बाइक देखते एसपी प्रभात कुमार
You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply