Home > Business > साकची में स्ट्रेट माइल रोड के किनारे पुराना कपड़ा बेचने वाले दुकानदारों ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, मांगी दुकान लगाने की जगह

साकची में स्ट्रेट माइल रोड के किनारे पुराना कपड़ा बेचने वाले दुकानदारों ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन, मांगी दुकान लगाने की जगह

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में स्ट्रेट माइल रोड पर पत्ता मार्केट के पास संजय व शालिनी मार्केट के सामने पुराने कपड़ों की दुकान लगाने वाले फुटपाथ दुकानदारों ने गुरुवार को डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें कहीं सड़क किनारे दुकान लगाने की जगह नहीं दी जाएगी तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। उन्होंने यह प्रदर्शन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर अध्यक्ष हरगोविंद लोहरा के नेतृत्व में किया है। दुकानदारों का कहना है कि जिला प्रशासन उन्हें सड़क किनारे कहीं भी जगह उपलब्ध कराए। ताकि वह अपना धंधा कर सकें और बच्चों का पेट पाल सकें। इन दुकानदारों की दुकानों को 13 जुलाई को चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हटा दिया गया था। इनमें से कई दुकानदार पत्ता, दातुन और हवन की लकड़ी भी बेचते थे। झामुमो के नगर अध्यक्ष दलगोविंद लोहरा ने डीसी विजया जाधव को ज्ञापन सौंपकर इन दुकानदारों को दुकान के लिए कहीं जगह उपलब्ध कराने की मांग की है।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply