Home > Jamshedpur > शहर में जोर शोर से चल रही दीपावली की तैयारी, चीनी के हाथी घोड़ा गणेश की भी खाद्य विभाग करेगा जांच

शहर में जोर शोर से चल रही दीपावली की तैयारी, चीनी के हाथी घोड़ा गणेश की भी खाद्य विभाग करेगा जांच

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : शहर में दीपावली की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इसी को लेकर चीनी के हाथी घोड़ा गणेश लक्ष्मी की मूर्ति का कारीगर निर्माण कर रहे हैं। प्रशासन ने खाद्य विभाग को निर्देश दिया है कि इनकी भी जांच की जाएगी। शहर में दीपावली के मौके पर ही हाथी घोड़े चीनी से बनाए जाते हैं। कारीगर इसे बनाने में जुटे हुए हैं। साकची बिष्टुपुर परसुडीह सोनारी आदि इलाके में कारीगर चीनी से बनी मूर्तियां तैयार कर रहे हैं। यह छोटी-छोटी मूर्तियां होती हैं। कारीगर जनक लाल बताते हैं कि 50 किलो चीनी से यह मूर्तियां बनाने में 6 घंटे लगते हैं। दीपावली में चीनी से बनी इन मूर्तियों की मांग बढ़ जाती है। इनके खिलौने भी बनाए जाते हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने आदेश दिया कि खाद्य विभाग इनकी भी जांच करेगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply