Home > India > बकाया अदा नहीं कर रही उत्पादक कंपनियां, झारखंड समेत 13 राज्यों में पैदा हो सकता है बिजली संकट

बकाया अदा नहीं कर रही उत्पादक कंपनियां, झारखंड समेत 13 राज्यों में पैदा हो सकता है बिजली संकट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली : बिजली उत्पादक कंपनियों पर भारी भरकम बकाया है। यह कंपनियां बकाया अदा नहीं कर पा रही हैं। इसकी वजह से 13 राज्यों झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार और छत्तीसगढ़ में बिजली संकट पैदा हो सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र की पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (पोसोको) ने तीन बिजली बाजारों इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, पावर एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया और हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज से 13 राज्यों की 27 विद्युत वितरण कंपनियों के बिजली कारोबार को प्रतिबंधित करने को कहा है। अगर यह प्रतिबंध लगा तो इन राज्यों में बिजली की आपूर्ति बाधित होगी। गौरतलब है कि बिजली मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला पोसोको देश में बिजली व्यवस्था के एकीकृत परिचालन का प्रबंधन करता है। उसने तीनों बिजली बाजारों को पत्र लिखकर 13 राज्यों में 27 वितरण कंपनियों के लिए बिजली बाजार के सभी उत्पादों की खरीद बिक्री 19 अगस्त से प्रतिबंधित करने को कहा है। यानी अब यह कंपनियां 19 अगस्त से कोई खरीद बिक्री नहीं कर पाएंगी। ऐसे में बड़ा बिजली संकट खड़ा होने की बात कही जा रही है। भुगतान सुरक्षा व्यवस्था के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली वितरण कंपनियों को उत्पादक कंपनियों का बकाया नहीं चुकाने पर विद्युत बाजार से कारोबार को प्रतिबंधित किया जा सकता है। इसके तहत बिजली आपूर्ति तभी होगी जब पर्याप्त भुगतान सुरक्षा व्यवस्था बनाई रखी जाए।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply