Home > Crime > Potka Death : पोटका में विमेंस कॉलेज की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, चाचा, चाची व उनके बेटों पर लगा हत्या का आरोप

Potka Death : पोटका में विमेंस कॉलेज की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, चाचा, चाची व उनके बेटों पर लगा हत्या का आरोप

Potka : ( Potka Death) पोटका थाना क्षेत्र के दाबांकी गांव में वीमेंस कॉलेज की छात्रा धानी मार्डी का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। परिजनों ने संदेह जताया है कि धानी मार्डी की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद अपराध को छिपाने के लिए उसका शव फंदे से टांग दिया गया है।

Potka Death: 5 साल पहले हुई थी पिता की मौत

धानी मार्डी के ममेरे भाई सुंदर महाली ने पोटका थाने में मामले की शिकायत की है और धानी मार्डी के चाचा बुद्धू महाली, चाचा पानो महाली और उनके बेटे किशन मार्डी और अनिल मार्डी पर धानी मार्डी की हत्या ( Potka Death ) करने का आरोप लगाया है। सुंदर महाली ने बताया कि उनकी मेमेरी बहन बिष्टुपुर के वीमेंस कॉलेज की मेधावी छात्रा थी। 5 साल पहले उसके पिता का देहांत हो गया था। वह अपनी मां के साथ रहती थी।

इसे भी पढ़ें – Shab E Barat : दुनिया भर में इमाम महदी अलैहिस्सलाम की वेलादत की धूम

5 महीने पहले हुआ था मां का देहांत

लेकिन, 5 महीने पहले उसकी मां का भी देहांत हो गया। इसके बाद धानी मार्डी अपने चाचा व चाचा के पास रहने लगी। बताते हैं की धानी मार्डी कॉलेज पढ़ने जाती थी। इससे चाचा व चाची नाराज थे और उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया गया कि धानी मार्डी की हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पोटका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

साकची के गरम नाला मोड़ के पास एक व्यक्ति पर फायरिंग, मामला संदिग्ध

साकची थाना क्षेत्र के गरमनाला मोड़ के पास मानगो के बैकुंठ नगर के रहने वाले रोहित कुमार पर फायरिंग हुई है। शुक्रवार को 7:00 बजे पुलिस ने बताया कि रोहित कुमार ने इस मामले में कपाली के रहने वाले फैजान खान के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लेकिन जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटनास्थल पर कोई खोखा नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
विश्व आदिवासी दिवस पर बागबेड़ा के सिद्धू कानू मुर्मू फुटबॉल मैदान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, पहुंचे विधायक संजीव सरदार
तिरिलडीह में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय में समारोह आयोजित कर स्टूडेंट का किया गया पहला नामांकन
पालीडीह से रसुनचोपा तक जुलूस निकालकर सांसद विद्युत वरण महतो के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पोटका प्रखंड के बड़ा भुमरी गांव में आयोजित हुआ छऊ नृत्य, क्षेत्र के लोगों ने उठाया लुत्फ

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!