Home > Crime > बागबेड़ा के गणेश नगर में फायरिंग की पुलिस ने शुरू की जांच, अब तक नहीं मिला सुराग

बागबेड़ा के गणेश नगर में फायरिंग की पुलिस ने शुरू की जांच, अब तक नहीं मिला सुराग

बागबेड़ा के गणेश नगर में विजय सिंह मोनू पर फायरिंग के मामले की शुक्रवार को पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज खागा ले गए हैं। सिटी एसपी मुकेश लुणायत और बागबेड़ा थाना पुलिस घटना का खुलासा करने में लगे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। गौरतलब है कि गुरुवार को बागबेड़ा के गणेश नगर में बदमाशों ने विजय सिंह मोनू पर गोली चलाई थी। इस घटना में विजय सिंह मोनू के अलावा घटनास्थल पर मौजूद एक महिला मालती देवी और एक अन्य मिस्त्री घायल हो गए थे। तीनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply