Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में छिनताई का प्रयास कर रहे पिस्टल के साथ धरे गए युवक को पुलिस ने भेजा जेल

साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में छिनताई का प्रयास कर रहे पिस्टल के साथ धरे गए युवक को पुलिस ने भेजा जेल

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में छिनताई का प्रयास कर रहे एक युवक को होमगार्डों ने पिस्टल के साथ धर दबोचा था। युवक का नाम उज्जवल कुमार है। वह मानगो का रहने वाला है। उसे साकची थाना के सुपुर्द कर दिया गया था। साकची थाना पुलिस ने रविवार को उज्जवल कुमार को जेल भेज दिया है। उज्जवल कुमार के साथ दो और युवक थे, जो भाग निकले थे। उज्जवल कुमार से पुलिस ने पूछताछ की। अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों आरोपियों का नाम भी पुलिस को पता चल गया है। अब साकची थाना पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply