Home > Crime > गोलमुरी क्लब के पीछे एक ऑटो में बरामद हुआ प्रतिबंधित मांस, युवक हुआ फरार

गोलमुरी क्लब के पीछे एक ऑटो में बरामद हुआ प्रतिबंधित मांस, युवक हुआ फरार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के गोलमुरी क्लब के पीछे बिरसानगर की तरफ जाने वाली रोड पर शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। यह प्रतिबंधित मांस आटो में ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर जब लोगों ने घेराबंदी की तो मांस ले जा रहा युवक फरार हो गया।

ऑटो को एक किनारे खड़ा कर दिया था। ऑटो खड़ा करने के बाद युवक फरार हुआ। घटना की जानकारी गोलमुरी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑटो और ऑटो में मौजूद मांस से भरे थैले बरामद किए हैं। मांस 3 थैले में रखा गया था। दो थैले सीट के पीछे छिपाया गया था और एक थैला पीछे सामान रखने वाली जगह पर था।

गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि मांस बरामद हुआ है। इसको जांच के लिए भेजा जाएगा।

तब पता चलेगा कि यह प्रतिबंधित मांस है, या कुछ और। उन्होंने बताया कि युवक फरार हो गया है। उसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply