Home > Crime > Jamshedpur : कमलपुर से पुलिस ने फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर आधार एनेबल्ड भुगतान उड़ाने वाले साइबर ठग को गिरफ्तार कर भेजा जेल+ वीडियो

Jamshedpur : कमलपुर से पुलिस ने फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर आधार एनेबल्ड भुगतान उड़ाने वाले साइबर ठग को गिरफ्तार कर भेजा जेल+ वीडियो

जमशेदपुर : कमलपुर से पुलिस ने फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर आधार इनेबल्ड भुगतान उड़ाने वाले साइबर ठग राजा कुमार को गिरफ्तार किया है। राजा कुमार बिहार के नवादा जिले के गेदाड़ी गांव का रहने वाला है। एसएसपी किशोर कौशल ने साकची स्थित अपने कार्यालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को साइबर ठग के गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह साइबर ठग कमलपुर के प्रज्ञा केंद्र में गया था और उसने आधार इनेबल्ड भुगतान निकालने का काम किया था। इसके बाद प्रज्ञा केंद्र के मालिक ने घटना की सूचना कमलपुर थाना पुलिस को दी। इस पर पुलिस अलर्ट हो गई और सोमवार को राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को बताया कि राजा कुमार को आधार का फिंगरप्रिंट और आधार में जुड़ा मोबाइल नंबर गया का रहने वाला प्रवीण कुमार देता था। एसएसपी ने बताया कि यह लोग कई तरीके से फिंगरप्रिंट का जुगाड़ करते थे।

एसएसपी ने बताया कि यह साइबर ठग अक्सर किसी गांव में जाकर बताते हैं कि वहां लोन देने की नई योजना आ रही है और ग्रामीणों का फिंगरप्रिंट आधार से जुड़ी जानकारी और आधार में जुड़ा नंबर ले लेते हैं और फिर फिंगरप्रिंट का क्लोन बनाकर साइबर ठगी करते हैं। इसलिए लोगों को ऐसे मामलों में होशियार रहना चाहिए।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार

Leave a Reply