Home > Chaibasa > नोवामुंडी इलाके में लूटपाट की तीन घटनाओं में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नोवामुंडी इलाके में लूटपाट की तीन घटनाओं में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : नोवामुंडी और किरीबुरू इलाके में लूटपाट की तीन घटनाओं में शामिल दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। नोआमुंडी थाना प्रभारी ने बताया कि नोआमुंडी में टाटा स्टील से काम करके अपने घर जा रहे गुरु गोप को 28 जुलाई की शाम 7:30 बजे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर चाकू दिखाया और उनकी स्कूटी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए थे। इसी तरह 29 जुलाई को नोवामुंडी बाजार में शिशु विद्या मंदिर के पास किराए पर रहने वाले कैराय अपने भाई की स्कूटी से ओडिशा जा रहे थे। बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके माथे पर भुजाली मार दी और₹9000 लूट कर फरार हो गए थे।

इसी तरह की किरीबुरू थाना क्षेत्र के पटासर जोम्हा चौक के पास बदमाशों ने भुजाली से जख्मी कर मोटरसाइकिल और 2350 रूपया लूट लिया था। पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि घटना को ओडिशा के सुंदरगढ़ के रहने वाले सैफुल्लाह और ओडिशा के क्योंझर जिला के बड़बिल इलाके के रहने वाले अभिमन्यु प्रधान ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply