Home > Crime > सर्किट हाउस एरिया से महिला का पर्स छीनने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सर्किट हाउस एरिया से महिला का पर्स छीनने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस एरिया में महिला से पर्स की छिनतई करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार की रात सोनारी की बेल झबरा बस्ती की रहने वाली जानकी महानंदा का बैग बदमाशों ने छीन लिया था। बदमाश मोटरसाइकिल पर आए थे। बदमाशों की संख्या 3 थी। एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद उलीडीह के आजाद नगर के रहने वाले फरदीन खान, आजाद बस्ती रोड नंबर 2 के रहने वाले आफताब और मानगो के डिमना बस्ती के रहने वाले तौफीक आलम को गिरफ्तार कर लिया है। लूटा गया पर्स इनके पास से बरामद हुआ है। इसके अलावा ₹400 नकद और दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढेंआजाद नगर के कुली रोड पर हुए शब्बीर हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल, एक को टीएमएच में कराया भर्ती
परसुडीह में महिला को मारपीट कर छीन ली सोने की चेन और रुपए, प्राथमिकी दर्ज
परसुडीह थाना क्षेत्र के एजीएल मैदान के पास सुनीता साहू नामक महिला से बदमाशों ने सोने की चेन और रुपए छीन लिए हैं। महिला से मारपीट भी की गई। इस मामले में सुनीता साहू के आवेदन पर पुलिस ने चिंटू सिंह, प्रमोद सिंह, बंटी बंगाली और एक अज्ञात के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एमजीएम इलाके में एसडीओ ने की छापामारी, दो घरों में पकड़ी बिजली चोरी
एमजीएम थाना क्षेत्र के एमजीएम इलाके में एसडीओ अंबर तुषार कच्छप ने छापामारी की है। छापामारी में 2 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। पुलिस ने एसडीओ के आवेदन पर सोमवार को विशाल रंजन पांडा और उत्तम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply