Home > Crime > Jamshedpur : सुंदर नगर में कारोबारी से हथियार लहराकर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस असलहे के साथ किया गिरफ्तार, थार जीप बरामद+ वीडियो

Jamshedpur : सुंदर नगर में कारोबारी से हथियार लहराकर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस असलहे के साथ किया गिरफ्तार, थार जीप बरामद+ वीडियो

जमशेदपुर : सुंदर नगर में एक अपराधी सुंदर नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के पीछे का रहने वाला विधाता तंतुबाई इलाके के कारोबारियों और उद्यमियों से व्हाट्सएप कॉल के जरिए रंगदारी मांग रहा था। वह अपनी थार गाड़ी से कारोबारी के पास जाता था और थार जीप का शीशा नीचे कर हथियार लहराता था। इलाके के लोगों ने इसकी सूचना सुंदरनगर थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर सुंदरनगर के पोस्ट ऑफिस रोड से विधाता तंतुबाई को गिरफ्तार कर लिया है। साकची स्थित एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रूरल एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस ने विधाता के पास से पिस्तौल बरामद किया है।

घटना में प्रयुक्त थार जीप जेएच 05 डीएल 4538 को भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा, टूटा हुआ विवो कंपनी का मोबाइल, कार के पीछे वाली सीट पर लगा लोहे का एक गोल्फ स्टिक और एक कारतूस भी बरामद किया गया है। सुंदर नगर थाना प्रभारी ने बताया कि छापामारी के दौरान इसने अपना वीवो कंपनी का मोबाइल फोन पैर से कूच कर तोड़ दिया। यह थार जीप विधाता तंतुबाई की बहन के नाम पर है। विधाता तंतुबाई के खिलाफ सात केस दर्ज हैं। इनमें से छह झारखंड के विभिन्न थाना में दर्ज हैं। जबकि एक केस रेल पुलिस ने दर्ज किया है। विधाता तंतुबाई ने एक घटना ओडिशा में अंजाम दी है। इस पर डकैती का भी केस है। माना जा रहा है कि विधाता तंतूबाई के परिवार के अन्य सदस्य भी रंगदारी के अपराध में शामिल हैं। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि गोल्फ स्टिक इसने मारपीट करने के लिए रखी थी।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply