जमशेदपुर : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक ने साकची के डीसी ऑफिस पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई। पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक के प्रदेश संगठन सचिव हरीनाथ कुमार ने कहा कि मणिपुर में जो हिंसा हो रही है। उसमें राज्य सरकार की संलिप्तता नजर आ रही है। इसलिए राष्ट्रपति को फौरन हस्तक्षेप करना चाहिए और वहां राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। ताकि, कानून व्यवस्था की स्थिति बहाल हो सके।
इसे भी पढ़ें – सिदगोड़ा में मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन ने की शांति समिति की बैठक, साकची नहीं जाएंगे मानगो के अखाड़ा जुलूस
Pingback : गोलमुरी थाना क्षेत्र के लोहार लाइन में संपत्ति विवाद में एक वृद्धा सुरेंद्र कौर सिद्धू को मारपी