Home > Jamshedpur > सांसद व विधायक से कहते रह गए, बागबेड़ा में नहीं बनी सड़क तो चंदा कर श्रमदान से शुरू किया मरम्मत का काम

सांसद व विधायक से कहते रह गए, बागबेड़ा में नहीं बनी सड़क तो चंदा कर श्रमदान से शुरू किया मरम्मत का काम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा इलाके में लाल बिल्डिंग चौक से घाघीडीह सेंट्रल जेल तक सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। 7 साल से यह सड़क जर्जर है। नागरिकों का कहना है कि उन्होंने सांसद विद्युत वरण महतो से लेकर विधायक संजीव सरदार से कई बार इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नागरिकों ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों और डीसी ऑफिस में भी कई बार ज्ञापन दिया। लेकिन सब ने अनसुनी कर दी। इसके बाद लोगों ने आपस में चंदा किया। चंदा करने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। लोगों का कहना है कि सारा तंत्र लूट खसोट में लगा हुआ है। कोई सड़कों के निर्माण पर ध्यान नहीं दे रहा है। इलाके के ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोल दिया गया था। लेकिन इसके बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। अब इलाके के लोगों ने मंगलवार से श्रमदान कर सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया है। इसके लिए आपस में चंदा भी किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि श्रमदान के जरिए सड़क के सारे गड्ढे भरे जाएंगे।

बागबेड़ा में श्रमदान से चल रहा काम
You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply