Home > Crime > सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती में पिस्टल लहरा रहे युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती में पिस्टल लहरा रहे युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के उरांव बस्ती में एक युवक शनिवार को देर रात पिस्तौल लेकर घूम रहा था। इलाके के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले गई। थाने में युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि युवक किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से उरांव बस्ती में टहल रहा था। सूत्र बताते हैं कि युवक आपराधिक चरित्र का है और हाल ही में जेल गया था। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply