Home > Jamshedpur > दुमका में पेट्रोल डालकर जलाई गई युवती के मामले में आरडी टाटा गोलचक्कर पर प्रदर्शन, फूंका हत्यारोपी राजेश राउत का पुतला

दुमका में पेट्रोल डालकर जलाई गई युवती के मामले में आरडी टाटा गोलचक्कर पर प्रदर्शन, फूंका हत्यारोपी राजेश राउत का पुतला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : दुमका में पेट्रोल डालकर जलाई गई एक युवती के मामले में लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। नेहरू कॉलोनी विकास समिति ने आरडी टाटा गोलचक्कर पर सोमवार को प्रदर्शन किया और युवती की जलाकर हत्या करने वाले आरोपी राजेश राउत का पुतला फूंका। नेहरू कॉलोनी विकास समिति के संतोष मुखी ने बताया कि दुमका में एक युवती को पेट्रोल से जला दिया गया था। उसके प्रेमी ने इस घटना को अंजाम दिया था। युवती की रांची के रिम्स में बाद में मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि जब तक इस तरह के आरोपियों को कड़ी सजा नहीं दी जाएगी तब तक इस तरह का कृत्य होता रहेगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply