Home > India > जमशेदपुर : होल्डिंग टैक्स के मुद्दे पर कमेटी के अध्यक्ष का फोन नहीं उठा रहे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मानगो में जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार का फैसला+ वीडियो

जमशेदपुर : होल्डिंग टैक्स के मुद्दे पर कमेटी के अध्यक्ष का फोन नहीं उठा रहे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मानगो में जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार का फैसला+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : होल्डिंग टैक्स के मुद्दे पर मानगो के फ्लैट एवं रेजिडेंशियल सोसायटी के अध्यक्ष सुशील सिंह का फोन स्वास्थ्य मंत्री व जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता नहीं उठा रहे हैं। मानगो जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र इलाके में ही पड़ता है। इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री अपने इलाके की जनता का दर्द सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। मानगो के फ्लैट एवं रेजिडेंशियल सोसायटी के अध्यक्ष सुशील सिंह ने इसे लेकर मानगो के मून सिटी में बैठक की। सुशील सिंह ने कहा कि होल्डिंग टैक्स में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है। इसे घटाने की मांग को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को बुलाया गया। उन्होंने भी जनता का साथ नहीं दिया। स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता से रांची जाकर बात की गई। सोसाइटी का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिला। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रविवार को हुई बैठक में फैसला किया गया है कि अब मानगो के सभी फ्लैट एवं रेजिडेंशियल सोसायटी के मुख्य द्वार पर जनप्रतिनिधियों के लिए नो एंट्री का बैनर लगाया जाएगा। और उनका बहिष्कार किया जाएगा। इस बैठक में विकास सिंह, विनोद सिंह, अभिषेक कुमार, सोहेल अहमद, साजिद, इमरान, राजीव रंजन आदि मौजूद थे।

You may also like
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण
Jamshedpur Railway News : 26 अक्टूबर से संतरागाछी-खातिपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर से जयपुर और खाटूश्याम जाना होगा आसान

Leave a Reply