Home > Jamshedpur > पीस पार्टी ने मानगो के मुंशी मोहल्ला में बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया, किया विरोध प्रदर्शन

पीस पार्टी ने मानगो के मुंशी मोहल्ला में बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया, किया विरोध प्रदर्शन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पीस पार्टी ने मानगो के मुंशी मोहल्ला में 6 दिसंबर को लेकर बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया। इस मौके पर काला फीता बांधकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पीस कमेटी के नेता फखरुद्दीन अंसारी ने कहा कि 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद शहीद कर दी गई थी।

इसे भी पढ़ें – कोलंबिया में भूस्खलन की वजह से 33 लोग काल के गाल में समाए, कई घायल, बचाओ अभियान जारी

तत्कालीन प्रधानमंत्री ने कहा था कि मस्जिद को 90 दिनों के अंदर उसी स्थान पर बनाया जाएगा। लेकिन ऐसा आज तक नहीं हो सका है। इसीलिए वह लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतंत्र में बाबरी मस्जिद शहीद होने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन केंद्र सरकार ने अपना फर्ज नहीं निभाया। जिससे बाबरी मस्जिद शहीद कर दी गई थी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पीस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply