Home > Crime > Jamshedpur: आजाद नगर के एक होटल में हुई शांति समिति की बैठक, होली व रमजान का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

Jamshedpur: आजाद नगर के एक होटल में हुई शांति समिति की बैठक, होली व रमजान का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

जमशेदपुर: आजाद नगर के एक होटल में शांति समिति की बैठक हुई। शांति समिति की इस बैठक में पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपील की कि रमजान और होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। आजाद नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जो लोग होली नहीं खेलना चाहते या रंग लगवाना नहीं पसंद करते उनके साथ होली ना खेली जाए। त्यौहार को अच्छे तरीके से मनाया जाए। आजाद नगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान ने कहा कि रमजान के महीने में ऐसे लोग जिनको रंग लगने का खतरा हो और रंग नहीं खेलना चाहते। वह ऐसे इलाकों में न जाएं जहां रंग खेला जा रहा है। आजाद नगर थाना की तरफ से दाईगुट्टू, कुंवर सिंह बस्ती समेत अन्य इलाकों में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी। शांति समिति की इस बैठक में मानगो के सर्किल ऑफिसर बृजेश कुमार श्रीवास्तव, आजाद नगर थाने के एसआई मोहम्मद जफर, एसआई मनीष कुमार राय, एसआई साबिर अली, मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, शाहिद परवेज, शाहिद आलम, ताहिर हुसैन, दाई गुट्टू हरिजन बस्ती के शांति समिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग