Home > Crime > बंगाल की खाड़ी में चक्रवात को देखते हुए बुधवार को शहर में भारी बारिश का मौसम विभाग का आकलन, एडीएम व एसडीओ ने वीडियो जारी कर की जल्द विसर्जन की अपील

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात को देखते हुए बुधवार को शहर में भारी बारिश का मौसम विभाग का आकलन, एडीएम व एसडीओ ने वीडियो जारी कर की जल्द विसर्जन की अपील

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के आसार हैं। ऐसे में बुधवार 5 अक्टूबर को शहर में भारी बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इसे लेकर एसडीओ धालभूम संदीप कुमार मीणा ने मंगलवार को सभी पूजा कमेटियों को एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें एसडीओ ने अपील की है कि बुधवार को शाम 4:00 बजे तक सभी पूजा समितियां अपना विसर्जन खत्म कर दें।

एसडीओ धालभूम संदीप कुमार मीणा

एसडीओ ने लोगों को बताया है कि वह मौसम को देखते हुए अलर्ट रहें। उन्होंने बड़े पूजा पंडालों के साथ ही छोटे पूजा पंडालों और सोसाइटी की पूजा समितियों से भी शाम 4:00 बजे तक विसर्जन खत्म करने की अपील की है। एडीएम एनके लाल ने भी एक वीडियो जारी कर पूजा समितियों से कहा है कि भारी बारिश होने पर नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। ऐसे में विसर्जन में देर उचित नहीं है। इसलिए सभी पूजा समितियां यह प्रयास करें कि बुधवार को शाम 4:00 बजे तक विसर्जन खत्म कर लें। इसके लिए उन्हें विसर्जन जुलूस जल्दी निकालने होंगे।

एडीएम एनके लाल
You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply