Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : सावन की तीसरी सोमवारी पर मानगो के समता नगर में जल संकट के चलते देर से निकली कलश यात्रा

जमशेदपुर : सावन की तीसरी सोमवारी पर मानगो के समता नगर में जल संकट के चलते देर से निकली कलश यात्रा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के समता नगर में 3 दिन से जलापूर्ति ठप है। सोमवार को सावन की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं को जल संकट के चलते काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इलाके के लोगों ने सोमवारी को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया था। लेकिन जल संकट के चलते कलश यात्रा काफी लेट से निकली। सुबह 6:00 बजे कलश यात्रा का आयोजन था। लेकिन कलश यात्रा दोपहर में निकाली जा सकी। इससे लोगों में काफी नाराजगी रही। इलाके के लोगों ने भाजपा के नेताओं से मामले की शिकायत की। इसके बाद भाजपाइयों के साथ जाकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मानगो स्थित कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यपालक अभियंता को फोन किया गया। उन्होंने बताया कि पाइप शिफ्टिंग का काम चल रहा है। इसलिए देर हो रही है। ठेकेदार को बोल दिया गया है कि पाइप शिफ्टिंग का काम जल्दी खत्म कर जलापूर्ति शुरू करें। बस्ती वासियों ने चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार तक जलापूर्ति शुरू नहीं की गई तो डीसी ऑफिस का घेराव किया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply