Home > Jamshedpur > स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने मानगो में खराब लाइटों का किया सर्वे

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने मानगो में खराब लाइटों का किया सर्वे

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने मानगो में मंगलवार की देर रात खराब लाइटों का सर्वे किया है। मौलाना अंसार खान ने मानगो के जवाहर नगर, आजाद नगर, मानगो मेन रोड आदि इलाके में खराब लाइट का सर्वे किया है ।इसके अलावा, जहां पूजा पंडाल बन रहे हैं उनके आसपास भी खराब लाइट का सर्वे किया गया है। मौलाना अंसार खान ने बताया कि जहां-जहां लाइट खराब हुई हैं उन सब स्थलों का नाम नोट कर लिया गया है। खराब लाइटों की सूची आज बुधवार को मानगो नगर निगम को सौंपी जाएगी। जिन-जिन इलाकों में लाइट खराब हुई है उन इलाकों के दो लोगों का मोबाइल नंबर भी नोट किया गया है। ताकि नगर निगम के इलेक्ट्रीशियन को वहां लाइट बनाने के लिए पहुंचने में आसानी हो। लाइट बनाने का काम बुधवार से शुरू करने की बात कही गई है। इस सर्वे में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान का मास्टर एमएन खान, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद शानू मोहम्मद, शम्सी, मोहम्मद आदिल खान, मोहम्मद आरजू खान, मोहम्मद नूर जमा आदि ने सहयोग किया।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply