Home > Jamshedpur > अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शहर आगमन पर रूट चार्ट की पड़ताल, तैयारी को लेकर हुई मीटिंग

अधिकारियों ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शहर आगमन पर रूट चार्ट की पड़ताल, तैयारी को लेकर हुई मीटिंग

कदमा के डीबीएमएस ऑडिटोरियम में सरायकेला व पूर्वी सिंहभूम के अधिकारियों के साथ सीएम करेंगे समीक्षा बैठक
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 जनवरी की शाम को सरायकेला से पूर्वी सिंहभूम पहुंचेंगे। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुट गया है। डीसी विजया जाधव और एसएसपी प्रभात कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के शहर में आवागमन के दौरान तैयार रूट चार्ट की पड़ताल की। ऑटोक्लस्टर गोल चक्कर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रिसीव किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के रूट चार्ट का जायजा लेतीं डीसी विजया जाधव व एसएसपी प्रभात कुमार

ऑटो क्लस्टर गोल चक्कर का अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। यहां से मुख्यमंत्री को रिसीव करने के बाद खरकाई पुल होते हुए सर्किट हाउस ले जाया जाएगा। इस मार्ग का जायजा लिया गया। फिर अधिकारी सर्किट हाउस से डीबीएमएस ऑडिटोरियम पहुंचे। डीबीएमएस से गोपाल मैदान जाने के रास्ते का भी अधिकारियों ने जायजा लिया। डीसी ने मुख्यमंत्री के शहर में मौजूद होने के दौरान यहां की यातायात व्यवस्था कैसी रहेगी। इसका भी जायजा लिया। गोपाल मैदान और डीबीएमएस परिसर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान लोगों के बैठने और वाहन पार्किंग का भी जायजा लिया गया। इस दौरान एडीएम नंदकिशोर लाल, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, डीटीओ दिनेश रंजन, डीपीआरओ रोहित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर और क्षेत्र के पड़ने वाले थानों के थाना प्रभारी मौजूद थे।

यह भी पढें – डीसी विजय जाधव ने 84 जनसेवकों का ट्रांसफर किया तो भड़क गईं जिला परिषद अध्यक्ष

31 को गोपाल मैदान में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जनवरी को गोपाल मैदान में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे इसके बाद डीबीएमएस स्कूल में सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जन कल्याणकारी योजनाओं का जायजा लेंगे।
यह भी पढें – गणतंत्र दिवस को लेकर गुरुवार को शहर में रहेगी नो एंट्री, प्रशासन ने जारी किया आदेश

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!