Home > Health > एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 100 सीट बरकरार रखने को लेकर नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम ने किया साकची में एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण + वीडियो

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में 100 सीट बरकरार रखने को लेकर नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम ने किया साकची में एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अभी एमबीबीएस की 100 सीट पर पढ़ाई हो रही है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में और एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मेडिकल के 100 छात्रों की पढ़ाई की क्षमता है या नहीं इसे लेकर हर साल नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की टीम एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण करती है। सोमवार को नेशनल मेडिकल काउंसिल की टीम एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की जांच के लिए जमशेदपुर पहुंची। टीम ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों का जायजा लिया। छात्रों के बैठने की व्यवस्था से लेकर लैब आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर सभी वार्ड का निरीक्षण किया। एनएमसी की टीम ने इमरजेंसी वार्ड, बर्न वार्ड, आर्थो वार्ड, गायनी वार्ड, चिल्ड्रन वार्ड के अलावा सभी विभागों का जायजा लिया। ओपीडी की व्यवस्था देखी। टीम में एक सदस्य लखनऊ, दो सदस्य बेंगलुरु और एक सदस्य जामनगर के हैं। यह सभी सदस्य मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर हैं। टीम के सदस्यों ने पूछने पर बताया कि वह अपनी रिपोर्ट नेशनल मेडिकल काउंसिल के अधिकारियों को सौंपेंगे। एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ रविंद्र कुमार ने बताया की नेशनल मेडिकल काउंसिल की तरफ से जांच करने आए सदस्यों को अस्पताल की सारी व्यवस्था से अवगत करा दिया गया है।

निरीक्षण के बारे में बता रहे एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डाक्टर रविन्द्र कुमार
You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply