Home > Jamshedpur > मानगो थाना क्षेत्र के मानगो चौक के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी की बस सामने बस से टकराई, लगा जाम

मानगो थाना क्षेत्र के मानगो चौक के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी की बस सामने बस से टकराई, लगा जाम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो चौक के पास सोमवार की शाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी पोखारी की बस आगे चल रही बस से टकरा गई। बताते हैं कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसकी वजह से ब्रेक नहीं लगा और गाड़ी आगे चल रही बस से टकराई। इससे नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी की बस का शीशा टूट गया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन बस खराब हो गई और स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसके चलते मानगो चौक पर जाम लग गया। बस पर सवार छात्रों ने बताया कि वह पोखारी से यूनिवर्सिटी से जुगसलाई घर जा रहे थे। तब ये हादसा हुआ।

इसे भी पढ़ें- साकची के आम बागान में सजा बकरीद का बाजार, ₹10000 से लेकर ₹70000 तक में बिके बकरे

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply