Home > Crime > नक्सली बंदी को लेकर कोल्हान में पुलिस हाई अलर्ट पर 

नक्सली बंदी को लेकर कोल्हान में पुलिस हाई अलर्ट पर 

डीआईजी ने एसएसपी ऑफिस में पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Jamshedpur : नक्सलियों ने 3 अगस्त को नक्सली बंदी (Jamshedpur Naxal Band ) का ऐलान किया है। इस दिन झारखंड बंद (Jamshedpur Naxal Band) रहेगा। इसे लेकर कोल्हान में पुलिस हाई अलर्ट पर है। सभी थाना प्रभारियों को लगातार गश्त करने का आदेश दिया गया है। ताकि किसी भी तरह की कहीं कोई अनहोनी ना हो। इसी बीच डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा जमशेदपुर पहुंचे और यहां एसएसपी ऑफिस में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस समीक्षा बैठक में एसएसपी पीयूष पांडेय के अलावा सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, सारे डीएसपी और इंस्पेक्टर मौजूद रहे। डीआईजी ने बताया कि पश्चिमी सिंहभूम नक्सल प्रभावित है। इसलिए वहां लगातार अभियान चल रहा है।

इसे भी पढ़ें – स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर रहेगा ड्राई डे, गोपाल मैदान में होगा मुख्य समारोह

डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 5 साल से पुराने जितने भी लंबित केस हैं, उनका जल्द पर्दाफाश किया जाए। उन घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। डीआईजी ने बताया कि ऐसे लगभग 70 केस हैं जो 5 साल पुराने हैं और अभी तक उनका खुलासा नहीं हो पाया है। इसी तरह 2 साल पुराने लंबित केसों को भी सुलझाने का आदेश दिया गया है। यही नहीं जो फरार आरोपी हैं उनको भी जल्द गिरफ्तार करने को कहा गया है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply