Home > Crime > रांची : बिना आर्म्स के दो पुलिसकर्मियों के साथ महिला दरोगा को रात में भेज दिया था ड्यूटी पर, होगी जांच+ वीडियो

रांची : बिना आर्म्स के दो पुलिसकर्मियों के साथ महिला दरोगा को रात में भेज दिया था ड्यूटी पर, होगी जांच+ वीडियो

रांची के तुपुदाना इलाके में महिला दरोगा की गाड़ी से कुचल कर हत्या का मामला
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची :
झारखंड की राजधानी रांची में महिला दरोगा संध्या टोपनो को गाड़ी से कुचल कर उनकी हत्या करने के मामले में परिजनों ने पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि महिला दरोगा को रात में 2:00 बजे सिर्फ दो पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी पर भेज दिया गया था। उनके पास कोई आर्म्स भी नहीं था। उन्हें आर्म्स नहीं दिया गया था। इस मामले में रांची के एसएसपी का कहना है कि परिजनों की शिकायत उन्हें मिली है। वह पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करा रहे हैं। जो भी पुलिस अधिकारी इस मामले में लापरवाही का दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होगी। बताते हैं कि रांची जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुंडू में पशु तस्कर की पिकअप वैन ने दरोगा संध्या टोपनो को कुचल दिया था। संध्या टोपनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। बताते हैं कि पशुओं के तस्कर सिमडेगा से पिक अप वैन में पशु को लेकर जा रहे थे। सिमडेगा पुलिस को इसकी जानकारी मिली थी। सिमडेगा पुलिस गाड़ी का पीछा कर रही थी। उसके बाद उन्होंने बसिया थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। कामडारा पुलिस को भी सूचना दी गई और तुपुदाना पुलिस को भी सूचना दी गई। इसी के बाद महिला दरोगा को ड्यूटी पर भेजा गया था।

घटना के बारे में बता रहे एसएसपी
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply