Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बागुनहातू में सांसद विद्युत वरण महतो ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती

Jamshedpur: बागुनहातू में सांसद विद्युत वरण महतो ने भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई जयंती

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बागुनहातु में शीतल भवन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। यहां उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन अनुकरणीय है। उन्होंने अपने शासनकाल में न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन का सूत्र दिया। उनके कार्य प्रणाली आज भी याद की जाती है। सांसद ने यहां कंबल वितरण भी किया या निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया था। यह जांच शिविर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से लगा था। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित अग्रवाल के अलावा अभिमन्यु सिंह चौहान, शशांक शेखर, अमित सिंह, नवजोत सिंह सोहल, कंचन दत्ता, मुकेश सिंह, प्रवीण सिंह आदि शामिल रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply