Home > Health > रांची : अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में अत्याधुनिक इमरजेंसी वार्ड का उद्घाटन

रांची : अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में अत्याधुनिक इमरजेंसी वार्ड का उद्घाटन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची: राजधानी के अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। नए कलेवर में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का उद्घाटन प्रख्यात किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ.स्वास्तिक सौरभ ने किया। इसके साथ ही अब अस्पताल में गंभीर व जटिल रोगों से ग्रस्त मरीजों को यथाशीघ्र बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए इमरजेंसी वार्ड को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस किया गया है।
इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट एमएम आलम ने बताया कि विगत कई माह से वार्ड में रिनोवेशन का कार्य चल रहा था। अब अति गंभीर मरीजों का आपातकालीन कक्ष में अत्याधुनिक मशीनों के जरिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा सकेगा। अस्पताल के अध्यक्ष इबरार अहमद ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। इसीलिए इमरजेंसी वार्ड का नवीनीकरण कराया गया है, जिसमें लोगों की स्वास्थ्य सुविधा को देखते हुए हर अत्याधुनिक सुविधा मुहैया करवाई गई है। वहीं,अस्पताल के एडमिन अतिकुर्रहमान ने कहा कि अस्पताल की पूरी टीम हर मुश्किल समय दिन-रात लोगों की सेवा कर रहा है और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। श्री रहमान ने बताया कि अस्पताल में अब किडनी, डायलेसिस रोग विशेषज्ञ डॉ.स्वास्तिक सौरव हर बुधवार को 5 से 7 बजे शाम तक अस्पताल में बैठेंगे। इस मौके पर डॉ.अहरार, जफर कमाल, मारूफ अहमद, इस्तेखार अहमद, मो. सुफ्यान समेत अस्पताल की पूरी टीम के सदस्य मौजूद थे।

You may also like
Ranchi Chhath Puja : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश
Ranchi News: रांची में छठ घाटों पर रहेगी NDRF और गोताखोरों की तैनाती, सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई+VDO
Nitin Nabin Ranchi Visit : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Leave a Reply