Home > Crime > भू माफिया की शिकायत करना एक व्यक्ति को पड़ा भारी, घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, दबंग व्यक्ति पर समझौता करने का डाल रहे दबाव, नहीं करने पर दे रहे अंजाम भुगतने की धमकी+ वीडियो

भू माफिया की शिकायत करना एक व्यक्ति को पड़ा भारी, घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, दबंग व्यक्ति पर समझौता करने का डाल रहे दबाव, नहीं करने पर दे रहे अंजाम भुगतने की धमकी+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मंझनपुर नगर कोतवाली के मंझनपुर कस्बे में एक व्यक्ति मोहम्मद फिरोज ने भूमाफिया की शिकायत की तो दबंगों ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर युवक के घर में घुसकर उस को बेरहमी से पीटा। युवक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। तब जाकर दबंग वहां से भागे। इस मामले में मंझनपुर कोतवाली में शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मंझनपुर कस्बे के नया नगर मोहल्ले की है। यहां रहने वाले फिरोज ने बताया कि 2 दिन पहले मोहल्ले के ही एक भूमाफिया ने उसे जान मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उसने एसपी ऑफिस में की और जानमाल की गुहार लगाई थी। इसी शिकायत से भू माफिया नाराज हो गया और उसने अपने लोगों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर जमकर तांडव किया।

घायल फिरोज

परिजन जख्मी फिरोज को जिला अस्पताल ले गए। वहां उसे भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज हुआ। अभी भी दबंग खुलेआम घूम रहे हैं और फिरोज को धमकी दे रहे हैं कि थाने पर जो शिकायत की है उसको वापस ले लो। वरना अंजाम बुरा होगा। दबंगों के डर से फिरोज डरा सहमा है। वह घर के बाहर नहीं निकल रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर वीके सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply