Home > Crime > सीतारामडेरा के हरिजन बस्ती में घर में घुसकर की गई मारपीट, 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

सीतारामडेरा के हरिजन बस्ती में घर में घुसकर की गई मारपीट, 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती में एक पड़ोसी ने अपने पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट की है। इस मामले में कई लोग घायल हुए हैं। घटना में 4 लोगों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है। उनमें गज्जू मुखी, राजू मुखी, मयूर मुखी और रविंद्र मुखी शामिल हैं। बताते हैं कि जब यह चारों पड़ोसी के घर घुसे तो घर के सारे सदस्य सो रहे थे। आरोपियों ने दरवाजा पीटा। काफी देर बाद कोई उठा और दरवाजा खुला दरवाजा खोलते ही लोग अंदर घुस गए और मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में उर्मिला मुखी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply