Home > Jamshedpur > मानगो थाना में मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के साथ हुई बैठक, साकची अखाड़े का जुलूस ले जाने को हुआ मंथन

मानगो थाना में मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के साथ हुई बैठक, साकची अखाड़े का जुलूस ले जाने को हुआ मंथन

न्यूज़ बी रिपोर्टर , जमशेदपुर : मानगो थाना में मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के साथ सोमवार को एक बैठक हुई। इस बैठक में अखाड़ा कमेटियों के साथ खलीफा शामिल हुए। इनमें 6 लाइसेंसी अखाड़ा कमेटी हैं और एक गैर लाइसेंसी अखाड़ा कमेटी है। सभी के साथ मंथन हुआ कि मानगो से अखाड़े का जुलूस साकची जाएगा कि नहीं जाएगा। अखाड़ा कमेटी के शेख बदरुद्दीन ने कहा कि सभी युवा कह रहे हैं कि अखाड़ा का जुलूस साकची ले जाया जाए। लेकिन अभी इस बात पर फैसला नहीं हुआ है। इस पर अलग से एक बैठक कर सभी लोग फैसला ले लेंगे। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी हेडक्वार्टर वन ने की। उन्होंने बताया कि अखाड़ा कमेटियों ने जो समस्या बताई हैं उसको हल करने का प्रयास होगा। साकची स्वर्णरेखा घाट पर कर्बला में सीढ़ी बनाने की बात भी उठाई गई।

इसे भी पढ़ें – टेल्को में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने बाबा भोलेनाथ का किया रुद्राभिषेक, हुआ भोग वितरण

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply