Home > Crime > Dhanbaad : धनबाद में पुराना बाजार पानी टंकी के पास लगी भीषण आग में कई दुकानें स्वाहा, लाखों रुपए का नुकसान+वीडियो

Dhanbaad : धनबाद में पुराना बाजार पानी टंकी के पास लगी भीषण आग में कई दुकानें स्वाहा, लाखों रुपए का नुकसान+वीडियो

धनबाद: धनबाद में पुराना बाजार पानी टंकी के पास शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। आग धीरे-धीरे फैलती गई और कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सभी दुकानें धू-धू कर जल कर खाक हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस दौरान कई दुकानें जलने से कारोबारियों का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि आखिर आग कैसे लगी। किसी ने शरारत कर आग लगाई है या फिर शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। कहा जा रहा है कि इधर गर्मी की शुरुआत होते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply