Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मकर संक्रांति को लेकर मानगो क्षेत्र के कई घाटों की कराई गई साफ सफाई

Jamshedpur: मकर संक्रांति को लेकर मानगो क्षेत्र के कई घाटों की कराई गई साफ सफाई

नगर निगम ने इंटक वेल, रामनगर, श्यामनगर व अन्य घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर का भी कराया छिड़काव

जमशेदपुर: नगर निकायों ने मकर संक्रांति के पर्व की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नदी घाटों की साफ सफाई का काम कराया जा रहा है। शनिवार को मानगो नगर निगम ने मानगो क्षेत्र के कई नदी घाटों की साफ सफाई कराई। इंटकवेल, रामनगर, श्यामनगर समेत अन्य घाटों पर साफ सफाई कराई गई। सफाई कराने के बाद इलाके में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया गया। नगर निगम के उपनगर आयुक्त ने सभी ठेकेदारों को निर्देश दिया है कि वह मकर संक्रांति तक नदी घाटों की साफ सफाई का काम नियमित रूप से करते रहें। शनिवार को हुई साफ सफाई के काम का निरीक्षण नगर निगम के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक अंशुमन, राजेश कुमार आदि ने कराया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply