Home > Jamshedpur > मानगो में नगर निगम ने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए गाड़ियों के जरिए किया प्रचार

मानगो में नगर निगम ने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए गाड़ियों के जरिए किया प्रचार


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में नगर निगम ने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए‌ रविवार को गाड़ियों के जरिए विभिन्न इलाकों में प्रचार प्रसार किया। डोर टू डोर कचरा उठाने वाली गाड़ी और नगर निगम के तहत चलने वाली सभी गाड़ियों में माइक बांधकर प्रचार किया गया।

मानगो नगर निगम का प्रचार वाहन

इसके अलावा लोगों को घर-घर जाकर भी जागरूक किया गया और कहा गया कि सभी लोग अपने वोटर आईडी को आधार से लिंक करा लें। लोगों को बताया गया कि अगले रविवार को भी बूथ पर कैंप का आयोजन होगा और लोग वहां जाकर अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करा सकते हैं।

मानगो नगर निगम की गाड़ी से प्रचार प्रसार
You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply