Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में होने वाले झारखंड राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के 1 अक्टूबर को होने वाले उद्घाटन में आएंगी मंदाकिनी, सोनारी में दी गई जानकारी

जमशेदपुर में होने वाले झारखंड राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के 1 अक्टूबर को होने वाले उद्घाटन में आएंगी मंदाकिनी, सोनारी में दी गई जानकारी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखंड राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। यह जानकारी शनिवार को सोनारी में ट्राइबल कल्चरल सेंटर में दी गई। आयोजकों ने बताया की फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन एक अक्टूबर को साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज और श्रीनाथ कॉलेज में होगा। उद्घाटन समारोह में एक्ट्रेस मंदाकिनी आएंगी। इसके बाद, बिष्टुपुर स्थित माइकल जान ऑडिटोरियम में 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक फिल्में दिखाई जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि इस फिल्म फेस्टिवल में कुल 20 फिल्में आई हैं। इनमें विश्व स्तरीय और साउथ की भी फिल्में हैं। इस फिल्म फेस्टिवल का समापन समारोह बिष्टुपुर के नार्दन टाउन स्थित एक्सएलआरआई आडिटोरियम में शाम को 5:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply