Home > Business > Jamshedpur : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व पदाधिकारी चंद्रभूषण पांडेय को प्रबंधन ने दी चार्जशीट, यूनियन के सहायक सचिव राजू मूर्ति व पूर्व कमेटी मेंबर हरीश सुनानी को शोकाज

Jamshedpur : टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के पूर्व पदाधिकारी चंद्रभूषण पांडेय को प्रबंधन ने दी चार्जशीट, यूनियन के सहायक सचिव राजू मूर्ति व पूर्व कमेटी मेंबर हरीश सुनानी को शोकाज

जमशेदपुर : टाटा कमिंस के कर्मचारी यूनियन के पूर्व पदाधिकारी और स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य रहे। चंद्रभूषण पांडेय को प्रबंधन ने चार्जशीट दे दी है। इसके अलावा, यूनियन के सहायक सचिव राजू मूर्ति और पूर्व कमेटी मेंबर हरीश यूनानी को भी शो काज जारी किया है। चार्जशीट और शोकाज जारी करने से टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन में हड़कंप मच गया है। हालांकि, यूनियन ने इस मामले में पहली घटना की पुनरावृत्ति नहीं करते हुए मामले में पार्टी बनने से इनकार कर दिया है। बताते हैं कि यूनियन के कमेटी मेंबरों के व्हाट्सएप ग्रुप में चंद्रभूषण पांडे, राजू मूर्ति और हरीश सुननी ने किसी मामले में टिप्पणी कर दी थी। इस टिप्पणी पर डेढ़ महीने पहले फ्लोर शॉप में इन तीनों के बीच बहस हो गई थी। चंद्र भूषण पांडे पर आरोप लगाया गया कि बहस के दौरान उन्होंने राजू मूर्ति पर हाथ उठा दिया। घटना की जानकारी प्रबंधन को मिली। प्रबंधन ने राजू मूर्ति और हरीश सुनानी से शिकायत करने को कहा। लेकिन यूनियन के पदाधिकारियों के कहने पर मामले में शिकायत नहीं दर्ज कराई। शिकायत दर्ज नहीं हुई तो प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी और सीसीटीवी फुटेज देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में सारा मामला साफ था। इसके बाद टाटा मोटर्स प्रबंधन ने यह कार्रवाई शुरू की है। पिछली कमेटी के पदाधिकारी ने ऐसे ही एक मामले में पूर्व महामंत्री अरुण सिंह के खिलाफ गवाही दे दी थी। इसके आधार पर अरुण सिंह को कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया था। लेकिन इस मामले में प्रबंधन के पूछने पर यूनियन नेतृत्व ने शिकायत करने से ही इनकार कर दिया था। अब देखना है कि प्रबंधन चार्जशीट व शो काज नोटिस जारी करने के बाद आगे की क्या कार्रवाई करता है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

1 Response

Leave a Reply