Home > Jamshedpur > ज़ाकिर नगर इमामबारगाह हजरत अबूतालिब अलैहिस्सलाम में 11 वें इमाम हजरत हसन अस्करी की शहादत पर हुई मजलिस, निकले ताबूत

ज़ाकिर नगर इमामबारगाह हजरत अबूतालिब अलैहिस्सलाम में 11 वें इमाम हजरत हसन अस्करी की शहादत पर हुई मजलिस, निकले ताबूत

जमशेदपुर : मानगो के जाकिर नगर में इमामबारगाह हजरत अबूतालिब अलैहिस्सलाम में शनिवार की रात एक मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस 11 वें इमाम हजरत हसन अस्करी अलैहिस्सलाम की शहादत पर आयोजित की गई। इसको खिताब करते हुए मौलाना सादिक हुसैन ने पढ़ा कि इमाम हसन अस्करी अलैहिस्सलाम को बादशाह ने शहीद करने के लिए दरिंदों के बीच भेज दिया था। लेकिन दरिंदे इमाम हसन अस्करी अलैहिस्सलाम के इर्द-गिर्द गर्दन झुका कर खड़े हो गए थे। यह मंजर देख कर बादशाह और वहां मौजूद लोग हैरत में थे। बाद में इमाम हसन अस्करी अलैहिस्सलाम को जहर देकर शहीद किया गया। मजलिस के बाद इमाम हसन अस्करी के ताबूत बरामद हुए। अजादारों ने जियारत की और सीनाजनी भी की गई। नौहा खानी आले अली और राशिद ने की।
इसे भी पढ़ें – सीताराम डेरा थाना पुलिस ने भुइयांडीह बर्निंग घाट के पास लूटपाट की योजना बना रहे दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक देशी पिस्टल बरामद

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा