Home > Crime > गोलमुरी के नामदा बस्ती में ड्राइवर को मारपीट कर दो व्यक्तियों ने लूट लिया 1 ‌लाख 20000 रुपए का सामान, जांच में जुटी पुलिस

गोलमुरी के नामदा बस्ती में ड्राइवर को मारपीट कर दो व्यक्तियों ने लूट लिया 1 ‌लाख 20000 रुपए का सामान, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: गोलमुरी के नामदा बस्ती में रविवार को नामदा बस्ती के ही रहने वाले ड्राइवर अमरीक सिंह को मारपीट कर उसकी सोने की चेन अंगूठी आदि लूट ली है। अमरीक सिंह ने पुलिस को बताया कि लूटे गए सामान की कीमत एक लाख रुपए से लेकर एक लाख 20 हजार रुपए के आसपास है। अमरीक सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने अमरीक सिंह को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बारे में बता रहे अमरीक सिंह

अमरीक सिंह ने बताया कि वह घर से सब्जी खरीदने के लिए निकला था। तभी दो कानवाई चालक उसके पास आए। इन कानवाई चालकों का नाम मुख्तार सिंह और त्यागी सिंह है। इन दोनों ने उसके साथ मारपीट की और सोने की अंगूठी और चेन समेत अन्य सामान छीन लिए। सामान छीनने के बाद ही लोग फरार हो गए। मारपीट में मुख्तार सिंह हाथ में कड़ा पहने हुए था। इस कड़े की चोट से अमरीक लहूलुहान हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

1 Response

  1. Установите навесы для авто и наслаждайтесь комфортом.

    Еще мы предлагаем:
    навес перед домом для машины
    металлический навес
    навесы
    навесы из поликарбоната в москве
    навесы из металлочерепицы

    Больше информации на нашем сайте https://naves-sale.ru

Leave a Reply