Home > India > संसद के मानसून सत्र में अग्नीपथ योजना और एजेंसियों के दुरुपयोग पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

संसद के मानसून सत्र में अग्नीपथ योजना और एजेंसियों के दुरुपयोग पर सरकार को घेरेगा विपक्ष


12 अगस्त तक चलेगा सत्र पेश किए जाएंगे 24 बिल
न्यूज़ बी रिपोर्टर, दिल्ली : संसद का मानसून सत्र आज सोमवार से शुरू हो रहा है। 12 अगस्त तक यह सत्र चलेगा। इस सत्र में 24 बिल पेश होंगे। सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने इस सत्र में 25 मुद्दे उठाए जाने की मांग की है। इसमें सेना भर्ती की योजना अग्निपथ महंगाई और जहाज एजेंसियों ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) आदि के दुरुपयोग का मामला शामिल है। संसदीय शब्दों की सूची भी एक मुद्दा रहेगा। सर्वदलीय बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद सत्र में 14 दिन में 32 विधेयक पारित करने के सरकार के फैसले पर भी सवाल उठाया है। सर्वदलीय बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का श्रेय लेने को भी सवाल के घेरे में रखा गया है। कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि एक तरफ सरकार आदिवासियों का अधिकार छीन रही है। वन अधिकार अधिनियम 2006 को खत्म किया जा रहा है तो वहीं राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवारी देने का श्रेय भी लूटा जा रहा है।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply