Home > Crime > बिरसानगर जोन नंबर चार की रहने वाली विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से भगाया, एसएसपी से शिकायत

बिरसानगर जोन नंबर चार की रहने वाली विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से भगाया, एसएसपी से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 4 की रहने वाली विवाहिता लक्ष्मी देवी को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर भगा दिया है। लक्ष्मी देवी की मां और अन्य परिजनों ने मामले की शिकायत थाने पर की। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद, विवाहिता लक्ष्मी देवी की मां महेश्वरी देवी ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। लक्ष्मी देवी की मां महेश्वरी देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी साल 2002 में गोपीचंद के साथ हुई थी। गोपीचंद लक्ष्मी देवी को ससुराल में छोड़ गया था। 14 साल बाद कुछ महीने पहले सावन में अपने साथ ले गया। लेकिन, फिर संदेश भिजवाया कि अपनी बेटी को ले जाओ। वह पागल है। उसको नहीं रखेंगे। बाद में अपने भांजे से स्कूटी पर लक्ष्मी देवी को बिरसानगर उसके मायके छुड़वा दिया और कहा कि जब देवघर से लौटेंगे तो लक्ष्मी देवी को ले जाएंगे। लेकिन बाद में वह नहीं ले गया। इस पर महेश्वरी देवी लक्ष्मी देवी को लेकर उसके ससुराल पहुंची। तो वहां उसे मारपीट कर भगा दिया गया। महेश्वरी देवी का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए। महेश्वरी देवी का कहना है कि लक्ष्मी देवी को पहले से एक बेटा है और अब वह गर्भवती भी है। उसका भी इलाज नहीं करा रहा है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply