Home > Health > कोलकाता के सरकारी अस्पताल एसएसकेएम में आग लगने के बाद अफरा-तफरी, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू

कोलकाता के सरकारी अस्पताल एसएसकेएम में आग लगने के बाद अफरा-तफरी, डेढ़ घंटे में पाया गया काबू

न्यूज़ बी रिपोर्टर, कोलकाता : कोलकाता में बंगाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल (एसएसकेएम) अस्पताल में गुरुवार की रात आग लग गई। आग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी थी। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अधिकारियों का कहना है कि इस अग्निकांड में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि आज इमरजेंसी की दूसरी मंजिल पर स्थित सीटी स्कैन वार्ड में लगी थी। आग लगने की घटना रात लगभग 10:00 बजे की है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply