Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : कई दिनों से बरसात के चलते खरकाई का जलस्तर बढ़ा, खरकाई बांध का गेट खुलने की सूचना पर मानगो समेत निचले इलाकों में अलर्ट

जमशेदपुर : कई दिनों से बरसात के चलते खरकाई का जलस्तर बढ़ा, खरकाई बांध का गेट खुलने की सूचना पर मानगो समेत निचले इलाकों में अलर्ट

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कई दिनों से जमशेदपुर में हो रही बरसात के चलते सोमवार को खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। खरकाई नदी का जलस्तर बढ़ने से स्वर्णरेखा नदी भी उफना रही है। स्वर्णरेखा नदी में पानी बढ़ रहा है। खरकाई बांध का गेट सोमवार की शाम 4:00 बजे खोल दिया गया है। वहां से कुछ घंटे में पानी जमशेदपुर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जमशेदपुर में खरकाई और स्वर्णरेखा नदी किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने अपने-अपने इलाकों में एलान कराने के बाद लोगों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। नदी में पानी बढने से बागबेड़ा, जुगसलाई, शास्त्री नगर, मानगो, भुइयांडीह के नदी तटीय इलाकों में बाढ़ की संभावना जताई जा रही है। लोगों से कहा गया है कि जो भी निचले इलाके में हैं। वह अपना घर छोड़ दें और ऊंचे इलाकों में चले जाएं। ताकि, किसी भी तरह का नुकसान ना हो सके।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply