Home > UP > जिलाधिकारी ने ”बेटी बचाओ-बेटी पढाओ“ जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी ने ”बेटी बचाओ-बेटी पढाओ“ जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित ”बेटी बचाओ-बेटी पढाओ“ जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं से संबंधित मुद्दों एवं समस्याओं के प्रति जागरूकता व बालिकाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
जनपद के विभिन्न विद्यालयों में भारत सरकार की थीम “बेटियॉ बने कौशल” पर वृहद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बालिकाओं से सम्बन्धित समस्याओं, कानूनों, लिंग आधारित भेद-भाव, हिंसा, बाल विवाह, वन स्टॉप सेन्टर की कार्य प्रणाली, हेल्पलाईन नम्बरों तथा विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक उपाध्याय, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टॉप सेन्टर के कर्मचारी तथा बालिकायें उपस्थित रहीं ।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply