Home > Crime > कपाली पुलिस ने मानगो पुलिस के सहयोग से जवाहर नगर रोड नंबर 8 से जमीन के मामले में 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी फैजान अख्तर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

कपाली पुलिस ने मानगो पुलिस के सहयोग से जवाहर नगर रोड नंबर 8 से जमीन के मामले में 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी फैजान अख्तर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली पुलिस ने मंगलवार की दोपहर जमीन बेचने के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी फैजान अख्तर को जवाहर नगर रोड नंबर 8 से गिरफ्तार किया है। फैजान अख्तर जवाहर नगर रोड नंबर 6 का रहने वाला है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह अपने घर को छोड़कर रोड नंबर 8 में किराए के मकान में रह रहा था। मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद कपाली थाना पुलिस ने मानगो थाना पुलिस के सहयोग से जवाहर नगर रोड नंबर 8 स्थित किराए के मकान में छापामारी कर फैजान को गिरफ्तार कर लिया। फैजान ने मानगो के ही नौशाद को अपने भाई की जमीन दिखाकर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली थी। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद फैजान फरार था। जबकि, उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसका भाई बेल पर छूट गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply