Home > Jamshedpur > जुस्को स्कूल पहुंची सेमीफाइनल में, एसडीएसएम को 3 विकेट से हराया

जुस्को स्कूल पहुंची सेमीफाइनल में, एसडीएसएम को 3 विकेट से हराया

जमशेदपुर: कॉपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में आज खेले गए एक संघर्षपूर्ण मैच में जुस्को स्कूल साउथ पार्क ने एसडीएसएम स्कूल को 3 विकेट से हराकर जेएससीए स्कूल लीग के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
टॉस जीतकर जुस्को स्कूल ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। रात को हुई बारिश की वजह मैच देर से शुरू हुआ और मैच को 15 ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसडीएसएम स्कूल ने 98/8 रन बनाई। आयुष राज 24, आयुष 22 और अमन उत्कर्ष 17 रन बनाए। गोपाल कृष्णा 8/3, एम विजय 2 और पीयूष 1 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुस्को स्कूल ने आक्रामक शुरुआत करते हुए 12.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 95 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीत लिया। कप्तान सत्यम कुमार 22, कृष्णा और अर्चित ने 15- 15, सिमरनदीप 11 रन का योगदान दिया। सुमित 8/3, आयुष 2 विकेट ली। जुस्को स्कूल के गोपाल कृष्णा 8/3 को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply