Home > Finance > जेएनएसी ने बागुनहातु, बारीडीह व गोलमुरी के स्वयं सहायता समूहों को दिलाया ₹ 3 लाख रुपए का लोन

जेएनएसी ने बागुनहातु, बारीडीह व गोलमुरी के स्वयं सहायता समूहों को दिलाया ₹ 3 लाख रुपए का लोन

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिश्चित क्षेत्र समिति जेएनएसी ने बुधवार को स्वयं सहायता समूह के बीच लोन का वितरण कराया। बागुनहातु के चेतन स्वयं सहायता समूह को मिनरल वाटर सप्लाई करने के लिए और बारीडीह के दया निधि स्वयं सहायता समूह को कपड़ा का कारोबार करनइंडियन बैंक का फाइल फोटो े के लिए एक-एक लाख रुपए का ऋण दिलाया गया। यह ऋण साकची की इंडियन बैंक से दिलाया गया है। इसी तरह गोलमुरी के सरोवर स्वयं सहायता समूह को सिलाई कढ़ाई का कारोबार करने के लिए गोलमुरी के इंडियन बैंक से ₹ एक लाख का कर्ज दिलाया गया। यह कर्ज इसलिए दिलाया गया ताकि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर मिशन प्रबंधक राकेश आनंद और सामुदायिक संगठन कर्ता आसिया खान ने बताया कि यह लोन नगर विकास एवं आवास विभाग की राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत दिलाया गया है।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Satnala Dam : डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान गोलपहाड़ी और गोलमुरी के दो युवकों की डूबने से मौत

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!